सोनिया गांधी को ईडी ने आज फिर बुलाया, 2 दिन में 9 घंटे की हो चुकी है पूछताछ

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) आज एकबार फिर पूछताछ करेगी। ईडी ने उन्हें आज यानि बुधवार को पूछताछ के लिए फिर से समन जारी किया है। इससे पहले मंगलवार को ईडी ने उनसे आज दो राउंड में करीब 6 घंटे तक पूछताछ की।

मंगलवार सुबह 11 बजे सोनियां गांधी बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ईडी दफ्तर पहुंची थी। सोनिया गांधी से पूछताछ शुरू होने के बाद राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस सांसदों के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की। इस दौरान पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया।

वहीं कांग्रेस सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में सड़क से संदद तक प्रदर्शन कर रही है। आज भी कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कहा है कि देशभर में उनका सत्याग्रह जारी रहेगा। वो लोगो के मुद्दे उठाते रहेंगे। आज कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली कार्यालय पर धरना देंगे।

इससे पहले सोनिया गांधी से 21 जुलाई को ईडी के सामने पेश हुई थीं। ईडी ने पहले दिन उनसे दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। ईडी कांग्रेस के अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ का मालिकाना हक रखने वाली यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। इससे पहले राहुल गांधी से भी ईडी के अधिकारी पूछताछ कर चुके हैं।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *