सूरत। गुजरात में सूरत शहर के चार क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों से 42 जुआरियों को गिरफ्तार करके एक लाख रुपये से अधिक बरामद किए गए।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि कापोद्रा क्षेत्र में राम राज्य सोसायटी प्लॉट के एक मकान के सामने छापामारी करके वहां से जुआ खेल रहे सात लोगों को, गायत्री सोसायटी गेट-5 के निकट खुली जगह से जुआ खेल रहे पांच लोगों को, बापा सीताराम टेनामेंट जे-1 बिल्डिंग की छत पर छापामार कर वहां जुआ खेल रेह चार लोगों को पकड़ लिया गया। उनसे क्रमश: 12,960 रुपये, 10,770 रुपये, 15,740 रुपये जब्त कर लिए गए।
इसी तरह, लिंबायत क्षेत्र से जुआ खेल रहे आठ लोगों को, कतारगाम क्षेत्र से जुआ खेल रहे 10, अठवा क्षेत्र में जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकड़ कर उनसे क्रमश: 10,250 रुपये, 77,030 रुपये और 3,16,000 रुपये कीमत के 11 मोबाइल फोन तथा 12,700 रुपये जब्त कर लिए गए।
पुलिस ने मामले दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

