सुलभ शौचालय में गंदगी व बदबू से व्यापारी और आमजन परेशान

सुलभ शौचालय में गंदगी व बदबू से व्यापारी और आमजन परेशान

बहसूमा। सैफपुर फिरोजपुर ग्राम पंचायत की ओर से आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर के बाजार में लाखों रुपए की लागत से सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनाया गया है लेकिन देखरेख के अभाव में शौचालय का बुरा हाल है। सुलभ शौचालय में इतनी गंदगी पसरी है कि जिससे उठने वाली बदबू से यहां के आसपास के व्यापारी और आम लोग परेशान हैं। इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत सफाई पर ध्यान नहीं दे रही है जिसके चलते व्यापारियों में काफी रोष है। यहां लगे गंदगी के ढेर स्वच्छता सर्वेक्षण और स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार सफाई के नाम पर हर साल ग्राम पंचायतों को लाखों रुपए का बजट देती है इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत की ओर से नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है।सुलभ शौचालय परिसर में फर्श पर पेशाब बिखरा रहता है जिससे उठने वाली बदबू से आम लोग और व्यापारी परेशान है।

दुकानदार भी है परेशान

मेडिकल स्टोर चला रहे विपिन मनचंदा का कहना है कि सौचालय में गंदगी का आलम बना हुआ है। शौचालय की सफाई व्यवस्था के लिए कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद भी सफाई के लिए ग्राम पंचायत उचित कदम नहीं उठा रही है।वही खाद व्यापारी और स्थानीय लोगों का कहना है कि शौचालय बनने के बाद से नियमित देखरेख के अभाव में इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। शौचालय में गंदगी के चलते इतनी दुर्गंध आती है कि मुंह पर रुमाल या तौलिया लगाकर जाना पड़ता है ।आमजन व व्यापारियों को इसके चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सतीश छाबड़ा, काके छाबड़ा, पारस कक्कड़, मनचंदा मेडिकल स्टोर, सूरज फल वाला,कालू चाट वाला, सतीश फल वाला, सनी मोबाइल, राजेंद्र पानवाला ,अरविंद छाबड़ा शृंगार केंद्र ,प्रेम हलवाई, रामदत्त बैटरी, कालू गुंबर, मोहित कक्कड़ आदि व्यापारियों ने इसकी शिकायत की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *