सुलतानपुर में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल; चालक फरार

सुलतानपुर में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल; चालक फरार

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार की सुबह गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बसौढ़ी के पास

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकाें की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। इसे इलाज हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गोसाईंगंज थाना अंतर्गत महमूदपुर गांव के बच्चन निषाद( 21 ), नितिन (23) और विनोद (22 ) बाइक से मंगलवार की सुबह सुलतानपुर जा रहे थे। वे सभी अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बसौढ़ी के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में बच्चन निषाद (21) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार नितिन (23) और विनोद (22) गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने नितिन को ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दोनों के परिवार में मातम छा गया है।

टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया ये। उपनिरीक्षक अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *