सुरक्षा हटाने का प्रचार कर जान खतरे में डाल रही सरकार : चीमा

सुरक्षा हटाने का प्रचार कर जान खतरे में डाल रही सरकार : चीमा

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब सरकार पर राजनीतिज्ञों, पूर्व पुलिस अधिकारियों और उनके परिजनों की सुरक्षा हटाने का प्रचार करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा कर सरकार उनकी जान खतरे में डाल रही है।
चीमा ने ट्वीट किया है कि पंजाब में पहले तो राजनीतिज्ञों, पूर्व पुलिस अधिकारियों और उनके परिजनों आदि की सुरक्षा हटाई जाती है, फिर श्रेय लेने के लिए यह जानकारी टीवी, अखबारों व सोशल मीडिया में प्रसारित की जाती है यह महसूस किये बिना कि जानकारी उन लोगों के दुश्मनों तक भी पहुंचेगी और उनकी जान खतरे में पड़ सकती है।
शिअद नेता ने राज्य मुख्यमंत्री कार्यालय से यह कार्रवाई रोकने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने कल शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओपी सोनी, पूर्व सांसद सुनील जाखड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी, पूर्व विधायक राजिंदर कौर भट्टल, पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा और पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों आदि की सुरक्षा में कटौती की घोषणा की थी।
सोनी, सिंगला, श्रीमती बादल, जाखड़ और पिंकी को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी और शेष को वाई प्लस श्रेणी की। सुरक्षा कटौती से राज्य सरकार ने 127 पुलिसकर्मियों और नौ वाहनों को हटाया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *