सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में दो लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी और एक ‘हाइब्रिड आतंकवादी’ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने बारामूला और बडगाम जिलों से आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए तीन आतंकवादियों में से दो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं।
पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ खुफिया जानकारी मिलने पर पुलिस सेना के साथ मिलकर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की पहचान बारामूला के नेहलपोरा पट्टन इलाके के इरशाद अहमद मीर और जाहीद बशीर के रूप में की गयी है।”
उन्होंने कहा,“ दोनों के पास से प्रतिबंधित सामग्री, दो चीनी पिस्तौल , 18 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन सहित गोलाबारूद बरामद किया गया है।”
पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *