सुप्रीम कोर्ट में DGHS स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार, CJI सूर्यकांत ने किया उद्घाटन,दिल्ली सरकार का जताया आभार

सुप्रीम कोर्ट में DGHS स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार, CJI सूर्यकांत ने किया उद्घाटन,दिल्ली सरकार का जताया आभार

नई दिल्ली। सीजेआई सूर्यकांत की ओर से गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य केंद्र (डीजीएचएस) के विस्तार खंड का उद्घाटन किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, “दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग और दिल्ली सरकार के सहयोग से यहां बार सदस्यों और हमारे स्टाफ के लिए स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया है। इसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी, एलोपैथी समेत सारी सुविधाएं दी गई हैं।

सबसे अच्छी बात है कि यहां से स्पेशलिस्ट अस्पतालों की कनेक्टिविटी की गई है। उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य एक ऐसा विषय है जिस पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। मैं बहुत खुश हूं कि आज बार सदस्यों और स्टाफ के लिए बहुत अच्छी सुविधा की शुरूआत हुई है। मैं दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।” बता दें कि मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज और आरएमएल (आरएमएल) अस्पताल सहित विशिष्ट अस्पतालों और अल्ट्रासाउंड सुविधाओं से सीधा जुड़ाव है।

इससे पहले 17 सितंबर 2024 को पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (डीजीएचसी) का उद्घाटन किया गया था। तब उन्होंने कहा था, “यह स्वास्थ्य केंद्र दिल्ली सरकार के सहयोग से वकीलों, वादियों को बुनियादी चिकित्सा उपचार प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है। यहां ब्लड रिपोर्ट, ईएनटी, बिस्तर जैसी अन्य सुविधाएं भी हैं।” वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा, “यह लंबे समय से मांग थी क्योंकि वकील सुबह से शाम तक अदालत में काम करते हैं और बहुत तनाव होता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इसलिए जरूरी है। इसमें दो डॉक्टर और बुनियादी सुविधाएं हैं। इस पहल के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश को बधाई देता हूं।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *