सुनील त्यागी को सौंपी त्यागी सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान,श्रीकांत त्यागी को इंसाफ दिलायेगा त्यागी समाज:हरिओम त्यागी

मुजफ्फरनगर। त्यागी सभा के पदाधिकारियों व कर्मचारियों की सर्वसम्मति से क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में पूर्व प्रधान सुनील त्यागी को चुना गया हैं। रविवार को त्यागी सभा के पदाधिकारियों ने फैंड्Þस कालोनी स्थित त्यागी सभा भवन में मीड़िया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता कर बाताया कि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष की आकस्मिक मौत हो जाने के कारण त्यागी सभा का क्षेत्रीय पद रिक्त होने के कारण त्यागी सभा के पदाधिकारीगण कोई भी निर्णय लेने में असर्मथ सा महसूस कर रहे थे। जिलाध्यक्ष हरिओम त्यागी ने बताया कि पूर्व प्रधान सुनील त्यागी को त्यागी सभा में क्षेत्रीय अध्यक्ष पद का पदभार सौपा गया हैं। उन्होनें कहा कि नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी एक मिलन सार व्यक्ति हैं और पुर्व में ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के उपर त्यागी समाज ने भरोसा जताया हैं कि त्यागी सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद का आसीन होने के बाद त्यागी समाज को उभारने व उनके हर सुख दुख में साथ खड़े होकर इंसाफ की दहलीज तक ले जाने का काम करेगें। वहीं नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष त्यागी सभा सुनील त्यागी ने बताया कि जो उम्मीद और विश्वास त्यागी सभा एवं त्यागी समाज ने जताई हैं और मुझकों क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद का भार सौंपा हैं मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और त्यागी सभा के अन्य पदाधिकारियों व कर्मचारियों को साथ लेकर कंधे से कं धा मिलाकर समाज को उचांइयों तक ले जाने का काम करूंगा। वहीं नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष ने श्रीकांत त्यागी प्रकरण पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि त्यागी समाज पहले भी श्रीकांत त्यागी के साथ मिलकर उनकी लड़ाईलड़ रहा थ और अब भी। उन्होनें कहा कि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दिवंगत सतपाल त्यागी के द्वारा भी हर संभव प्रयास जारी रहे, और अब उनके अधूरे कार्यों को हम लोग पूरा करेंगे। पूर्व अध्यक्ष त्यागी सभा अशोक त्यागी ने श्रीकांत त्याग प्रकरण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि श्रीकांत त्यागी के साथ प्रदेश के साथ साथ देश भर का त्यागी समाज साथ में हैं। उन्होंने कहा कि  श्रीकांत त्यागी की लड़ाई को इंसाफ की दहलीज तक ले जाकर ही छोड़ेंगें। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष त्यागी सभा हरिओम त्यागी, पूर्व प्रधान व नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष त्यागी सभा सुनील त्यागी, उमेश त्यागी, विनय त्यागी,ब्रहम प्रकाश त्यागी, पूर्व अध्यक्ष त्यागी सभा अशोक त्यागी, विदुर त्यागी (मोनू), प्रधान कुलदीप त्यागी, पंंकज त्यागी, प्रधान रविन्द्र त्यागी व प्रधान जोनू त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *