सीनियर हरियाणा स्टेट रोल बॉल प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टीम ने किया बेहतर प्रदर्शन

सीनियर हरियाणा स्टेट रोल बॉल प्रतियोगिता में गुरुग्राम की टीम ने किया बेहतर प्रदर्शन

गुडग़ांव। सीनियर हरियाणा स्टेट रोल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन सोनीपत के सैक्टर 23 स्थित खेल ग्राउण्ड में किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से गुरुग्राम सहित कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया। रोल बॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कोच राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग का पहला मैच रेवाड़ी व गुरुग्राम के मध्य खेला गया, जिसमें गुरुग्राम की टीम ने 3-2 से जीत हासिल की। दूसरे मैच में गुरुग्राम की टीम ने फतेहाबाद को 22-0 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। महिला वर्ग में गुरुग्राम व सोनीपत तथा गुरुग्राम व कैथल के बीच खेला गया। जिसमें गुरुग्राम की टीम द्वितीय रनरअप रही। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कैथल विजेता रही, जबकि गुरुग्राम की टीम रनरअप रही। उन्होंने बताया कि नजाकत, रोहन, अतुल, मुस्कान, मोहिनी व ममता देवी का हरियाणा स्टेट टीम में चयन हो गया है, जो आगामी मई माह में पुणे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एसोसिएशन के महासचिव राजकपूर ने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *