सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में की समीक्षा बैठक

सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में की समीक्षा बैठक

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बलरामपुर में देवीपाटन मंडल में चल रहे राज्य सरकार के विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों आवश्यक दिशानिर्देश दिये।
योगी आज एक दिन के प्रवास पर बलरामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने जिले के तुलसीपुर क्षेत्र में स्थित मां पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में पूजन दर्शन किया। मंदिर परिसर के बतौर संरक्षक उन्होंने यहां नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण भी किया।
इसके पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर के सभागार में देवीपाटन के मंडल आयुक्त और पुलिस उपमहानिरीक्षक समेत कई विभागों के आला अधिकारियों के साथ सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने आगामी शारदीय नवरात्र के दौरान देवीपाटन मंदिर में लगने वाले विशाल मेले और मां के दर्शनार्थ आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की समीक्षा भी की।
उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने एवं बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *