लखनऊ. UP में आज से कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। यह आदेश CM योगी आदित्यनाथ ने दिया है। इसकी शुरुआत सहारनपुर और मेरठ मंडल में से की जाएगी। CM योगी ने कहा है कि 3 दिन तक यूपी के अलग-अलग मंडलों पर कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाएं।

UP की सत्ता संभालने के बाद CM योगी ने इस नई परंपरा की शुरुआत की थी। सरकार बनने के बाद 2018 में पहली बार CM योगी ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रा के रूट का हवाई सर्वेक्षण किया था। उन्होंने कांवड़ियों पर फूल बरसाए थे। इसके बाद हर साल कांवड़ यात्रा के समय कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाते रहे हैं।

CM योगी के निर्देश पर आज से 3 दिन तक सहारनपुर और मेरठ मंडल में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा होगी। हेलिकॉप्टर से ही कांवड़ यात्रा की निगरानी भी होगी। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह के हादसों से कांवड़ियों को बचाने के लिए CM ने अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश भी दिए हैं।
सरकार बनने के साथ ही CM योगी ने कांवड़ यात्रा में DJ बजाने पर लगी रोक हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद अगस्त 2018 में सीएम ने खुद हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए थे। इस दौरान CM ने गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का हेलिकॉप्टर से निरीक्षण किया। इसके बाद कांवड़ियों पर फूल बरसाए थे। तब से यह परंपरा चली आ रही है।