सिद्धू मूसेवाला का जिक्र करते गैरी संधू ने मांगी माफी, Post शेयर कर कही ये बातें…

चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के निधन से कलाकारों को गहरा सदमा पहुंचा है। सिद्धू की मौत पर हर कलाकार की अलग-अलग राय है। जवान गायक की ऐसी मौत ने हर किसी का दिल झंझोड़ कर रख दिया है।

PunjabKesari

पंजाबी सिंगर गैरी संधू ने भी एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्हें सिद्धू की मौत के बाद उदास होते देखा जा सकता है। गैरी ने अपने पोस्ट में लिखा, ”सिद्धू के जाने के बाद मैंने बहुत कुछ सीखा कि जिंदगी बहुत छोटी है, उनकी मर्जी के बिना एक सांस भी नहीं आनी, तो मैं -मैं किस लिए?” अगर मैंने कभी किसी इंसान से कुछ गलत कहा हो तो मैं माफी मांगता हूं।”

गैरी के पोस्ट से साफ है कि सिद्धू की मौत के बाद से वह थोड़ा बदल गए हैं, उन्होंने यह भी कहा कि जिंदगी बहुत छोटी है और अगर उन्होंने कभी किसी के बारे में बुरा कहा है तो उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *