सिडनी फिल्म फेस्टिवल में चुनी गयी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘नो लैंड्स मैंन’

सिडनी फिल्म फेस्टिवल में चुनी गयी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘नो लैंड्स मैंन’

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अमेरिकी-बांग्लादेशी ड्रामा फिल्म नो लैंड्स मैन को सिडनी फेस्टिवल के लिए चुन लिया है।
फिल्म ‘नो लैंड्स मैंन’, को सिडनी फिल्म फेस्टिवल में चुने जाने की जानकारी नवाजउद्दीन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह मेगन मिशेल के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, “यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। इस बार नो लैंड्स मैन को आधिकारिक तौर पर सिडनी फिल्म फेस्टिवल में चुना गया है।”
गौरतलब है कि मुस्तोफा सरवर फारूकी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नो लैंड्स मैंन’का म्यूजिक ए.आर.रहमान तैयार किया है। इस फिल्म की शूटिंग भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में की गयी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *