सावन से पहले वाराणसी के मृत्युंजय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबे शिवभक्त

सावन से पहले वाराणसी के मृत्युंजय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबे शिवभक्त

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में मृत्युंजय महादेव मंदिर में सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सावन माह से पहले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने पर मंदिर प्रशासन ने व्यवस्था संभाल ली। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की दो पंक्तियां लगाई गई, जबकि एक पंक्ति मंदिर के बाहर से लगानी पड़ी। जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं को पीछे के द्वार से प्रवेश कराया गया।

मृत्युंजय महादेव मंदिर में जाप माला कर रहे पंडित अजय ने बताया कि काशी में माहौल श्रावण माह जैसा हो गया है, इसी कारण रिमझिम फुहार के बीच आज सावन से पहले ही सोमवार के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। दूध और जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की श्रद्धा ऐसी है कि मंदिर से एक धारा बह निकली है। वही मंदिर में महामृत्युंजय जाप करने वाले ब्राह्मण बंधुओं द्वारा अपना नित्य कर्म किया जा रहा है। श्रद्धालुओं में श्रद्धा भक्ति अपार दिख रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाली 30 जुलाई गुरुवार से सावन माह की शुरुआत होने वाली है। वही समापन 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन के साथ होगा। इस पवित्र महीने में कुल 4 सोमवार व्रत पड़ेंगे, जिसकी शुरुआत 3 अगस्त से होगी। सावन में पहला सावन सोमवार 3 अगस्त, दूसरा सावन सोमवार 10 अगस्त, इस दिन सोम प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, तीसरा सावन सोमवार 17 अगस्त नाग पंचमी, चौथा सावन सोमवार 24 अगस्त को पड़ेगा।

मृत्युंजय मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु शिव प्रकाश ने बताया कि लंबे समय के बाद मंदिर में भीड़ दिखाई पड़ी है। मंदिर के आसपास माला फूल दुकानदारों के चेहरे पर भी मुस्कान दिखाई दे रही है। जबकि माला फूल का रेट बढ़ा दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *