सावन में सभी भक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन हैं। कहते हैं महादेव अपने भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं। वास्तु शास्त्र में भी सावन के महीने को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है, साथ ही मां लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न होती हैं। भक्त भगवान शिव के विभिन्न रुपों की पूजा अर्चना करते हैं। कुछ लोग मंदिरों में जाते हैं जबकि कुछ घर में ही भगवान शिव की मूर्ति रखकर उनकी उपासना करते हैं। वास्तु के अनुसार घर में सावन के महीने में भगवान शिव की मूर्ति रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और धन और समृद्धि बनी रहती है।
अपने घर में अगर आप भगवान शिव की मूर्ति लगाना चाहते हैं तो उनकी तस्वीर ऐसी जगह पर लगाएं जहां से सभी लोगों की नजर उसपर पड़ें। तस्वीर को इस तरह लगाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

भगवान शिव की मूर्ति लगाना से घर में सकारात्मकता का संचार होता है। लेकिन, इस बात का खास ख्याल रखें की कभी भी भगवान शिव के रौद्र रुप वाली तस्वीर न लगाएं। महादेव की इस तरह की तस्वीर लगाने से घर में नकारात्मकता का वास होता है।

अगर किसी व्यक्ति के परिवार के सदस्यों में बहुत लड़ाई झगड़ा होता हो याा अशांति कलह रहती हो तो घर में शिव परिवार की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीर लगाने से संतान संस्कारी और बहुत ही आज्ञाकारी होती है।
जिस स्थान पर भी भगवान शिव की तस्वीर लगाएं या फिर मूर्ति रखें तो वहां साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आप उस स्थाान पर साफ सफाई का विशेष ध्यन नहीं रखेंगे तो आपकों परेशानी हो सकती है।