सारण में युवती का शव बरामद

छपरा। बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरूवार को एक युवती का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर खलपुरा गांव में ब्रह्म स्थान के समीप झाड़ी में एक युवती का शव बरामद किया गया है। युवती की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवती की अन्यत्र हत्या करने के बाद शव को लाकर फेंक दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक युवती की की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *