साजिश या कुछ और! मदरसे के छात्र ने खुद कलम से फाड़ी अपनी शर्ट, बदमाशों पर लगाया था मारपीट का आरोप

13 साल के एक मदरसा में पढ़ रहे छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया था जिसको लेकर अब एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि लड़के ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए खुद ही शर्ट फाड़ दी थी। गौरतलब है कि मदरसा में पढ़ रहे 8वीं कक्षा के छात्र ने आरोप लगाया था कि सोमवार रात को 9:30 बजे के करीब बाइक में सवार बदमाशों ने उस पर हमला करने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा कि इस घटना से सूरथकल, कृष्णापुरा, होसाबेट्टू और आसपास के इलाकों में तनाव पैदा हो गया है। जांच के दौरान पचा चला कि लड़के ने खुद पेन से अपनी शर्ट फाड़ी थी। बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट किया, यह बयान लड़के का बिल्कुल झूठ साबित हुआ।

पुलिस ने कहा कि घटना को बहुत गंभीरता से लिया गया है और अधिकारियों ने जांच भी की। गवाहों से सबूत एकत्रित किए गए और सीसीटीवी की भी जांच की गई। पुलिस की टीम ने बाल कल्याण समीति के प्रतिनिधि और डॉक्टर की मौजूदगी में लड़की से बातचीत की। बताया जा रहा है कि लड़का पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहा था और स्कूल में उसके कोई अच्छे दोस्त भी नहीं थे जिसके कारण वह बहुत अकेला महसूस करता था। यहीं नहीं लड़के की गोरी त्वचा और खराब शैक्षणिक कौशल के कारण कक्षा में उसकी तुलना की जाती है। इस बीच घर की गरीबी के कारण माता-पिता भी काफी चिंतित हैं। सबूतों से पता चलता है कि लड़के ने खुद ही अपने पेन से शर्ट फाड़ी। पुलिस ने कहा कि इस घटना ने नफरत फैलाने वाले संदेशों को फैलाया था जिससे सांप्रदायिक तनाव हो बढ़ सकता था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *