सांसद महेश के इशारे पर मेरे परिवार को परेशान किया गया: अनु त्यागी 

मुजफ्फरनगर। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी गुरुवार को मुजफ्फरनगर के फ्रेंड्स कालोनी पहुंची। यहां भाजपा सांसदों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डॉ. महेश शर्मा और राजेन्द्र अग्रवाल दोनों सांसदों ने मिलकर उनका और उनके परिवार के लोगों का उत्पीड़न किया। फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित त्यागी सभा भवन पर आज त्यागी समाज ने श्रीकांत त्यागी प्रकरण में 12 जिलों से आए जिला अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ श्रीकांत त्यागी का परिवार भी प्रेस वार्ता में मौजूद रहे। श्रीकांत त्यागी की बड़ी बहन नितिशा त्यागी ने बताया कि बीती 21 अगस्त को नोएडा के रामलीला मैदान में हुई महापंचायत के दौरान एक ज्ञापन सरकार के नाम दिया गया था। जिसमें नोएडा जिलाधिकारी ने समाज को 15 दिन का समय दिया था। अभी तक श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर जिला प्रशासन ने कोई रूपरेखा तैयार नहीं की है और ना ही अभी तक उन पर लगा गैंगस्टर एक्ट भी सरकार ने नहीं हटाया है। उन्होंने नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा यदि उनके साथ उनका त्यागी समाज ना खड़ा होता तो नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी का फर्जी एनकाउंटर कर देती। त्यागी सभा भवन में श्रीकांत त्यागी के परिवार और त्यागी समाज के प्रतिनिधियों ने पत्रकार वार्ता में नोएडा से बीजेपी सांसद डॉ महेश शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने बीजेपी का बचाव करते हुए कहां की डॉ महेश शर्मा अपने आप को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सुपर सीएम मानता है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात को भी नहीं मानते है। अनु त्यागी ने कहा कि उनका यहां आने का पहला मकसद उन छः लड़कों से मिलना था। जिनका नोएडा पुलिस ने उत्पीड़न किया। उनके परिवार के साथ त्यागी समाज के उक्त छः युवाओं के साथ भी पुलिस ने ज्यादती की। उनको गुंडा कहा गया। अनर्गल आरोप लगाए गए। उनसे उन्हें मिलने नहीं दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा प्रकरण सांसद महेश शर्मा के इशारों पर हुआ। वह अपने आपको सीएम भी बड़ा समझते हैं। त्यागी समाज सहित अन्य समाज के लोग आज उनके साथ खड़े हैं। वह सिर्फ इसलिए कि वे लोग उत्पीड़न और प्रताड़ना के विरुद्ध लड़ रहे हैं। कहा कि समझ नहीं आता कि किसी भी महिला को जो सोसायटी में उनसे काफी दूर रहती है उसे कुछ पेड़ों पर इतनी आपत्ति कैसे हो सकती है। उन्होंने कहा कि महेश शर्मा ने उनका राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए यह षड्यंत्र रचा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *