सरधना के विभिन्न वार्डों मैं अध्यक्ष सबीला अंसारी ने की विधिवक् रूप से सड़कों के निर्माण कार्य की शुरूआत

सरधना के विभिन्न वार्डों मैं अध्यक्ष सबीला अंसारी ने की विधिवक् रूप से सड़कों के निर्माण कार्य की शुरूआत, साथ ही निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण। सरधना पालिका अध्यक्षता सबीला बेगम ने आदर्श नगर, तियागियां, तहसील आदि जगह पर सड़क निर्माण कार्य शूरू कराया ।
वहां के लोग उक्त सड़क को बनवाने के लिए काफ़ी समय से प्रयासरत कर रहे थे पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम से भी उक्त कार्य के निर्माण को ले कर वार्ड के सभासद ने प्रस्ताव दीया था। आवश्यकता को देखते हुए अध्यक्ष महोदय ने उक्त वार्डों की सड़क के निर्माण कार्य को प्रारम्भ कराया। जिसका निर्माण लगभग शुरू होते ही वार्ड के वासियो ने अध्यक्ष महोदया के प्रतिनिधि, शाहवेज अंसारी चेयरमैन पुत्र को बुला कर धन्यवाद अदा किया, ओर कहां की शाहवेज अंसारी चेयरमैन पुत्र समाज सेवा में निस्वार्थ कार्य कराते हैं, बिना किसी भेदभाव के नगर में विकाश और सेवा का कार्य शाहवेज अंसारी लंबे समय से कर रहें हैं। ओर नगर में विकाश की गंगा बहा दी है सरधना पालिका की अध्यक्ष ने उक्त मौके पर वार्ड सभासद संजीव पॉवर, तुषार त्यागी, यूसुफ व सेलेंडर गुप्ता, रविंदर ठेकेदार आदि लोग उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष लगातार लोगो की समस्याओं का समाधान कर रही है। कोरोना कॉल हो या स्कूल में कोई निर्माण कार्य हो, सीएचसी गोद लेने का कार्य, नालों को कवर व नालों का निर्माण कार्य हो, सड़को का निर्माण कार्य, विभिन्न स्थानों पर हाई मास्क लाइट या स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य हो, शमशान, कब्रिस्तान की चार दिवारी या उनके रास्तों का निर्माण हो, लगाता नगर पालिका सरधना अध्यक्ष सबीला बेगम के मार्गदर्शन में विकाश की और अग्रसारित हो रही है। जिन कार्यों की नगर के लोग भी सराहना कर रहे हैं। अध्यक्ष सबिला बेगम ने कहां बहुत जल्द दौराला रोड पर शमशान घाट का निर्माण कार्य शूरू किया जाएगा जिसका टेंडर 42 लाख का छोड़ा जा चुका है। उसी के साथ नगर में 5 कि.लो. मीटर स्वच्छ पेय जल आपूर्ति के लिय पाइप लाइन का जाल सरधना नगर में भिछवाने का कार्य चल रहा है। उसी के साथ चार नए स्थानों पर सबमर्सेबल भी लगवाए जा रहें हैं। वही शहवेज अंसारी चेयरपर्सन पुत्र ने कहा की नगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट का कार्य पुण हो चुका है। जिसका ट्रायल भी हो चुका है जिससे सरधना नगर में को कूड़े से आ रही समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *