समय बदलने के साथ ही बदला एसएमएस अस्पताल की ओपीडी का सिस्टम

जयपुर।  प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आज से ओपीडी के समय में बदलाव हो गया हैं। आज से अस्पताल में मरीजो को डॉक्टर सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक देखेंगेे। नए समय की व्यवस्था सीएचसी,पीएचसी,सेटेलाइट के साथ अन्य सरकारी अस्पताल ट्रोमा,आरयूएचएस,सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक,जेकेलोन शिशु ,महिला,गणगौरी,जनाना,कांवटिया,जयपुरिया अस्पताल में भी लागू रहेगी।

वहीं समय परिवर्तन के साथ ही सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS Hospital) के सिस्टम में भी बदलाव हुआ हैं। अस्पताल में ओपीडी की बढ़ती भीड़ के बाद क्राउड कंट्रोल को लेकर शुरू की गई कवायद भी आज से शुरू हो गई है।

अस्पताल में 13 साल बाद पुराने सॉफ्टवेयर को हटा दिया गया है और आज नए सॉफ्टवेयर आइएचएमएस की खामियों को दूर कर 2 अक्टूबर से इसे पूरी तरह रनिंग में लाया जाएगा।

वहीं अस्पताल में लगाई गई 7 ई मित्रर मशीनों भी आज से ट्रायल बेस पर शुरू हो गई हैं। ओपीडी में आने वाले मरीजों को राहत मिले और उन्हें रजिस्ट्रेशन या बिल काउंटर पर अधिक समय नहीं लगे,इसके लिए 7 ई मित्र मशीनों को ट्रायल बेस पर शुरू कर दिया गया हैं। नए सॉफ्टवेयर से रजिस्ट्रेशन से कतार में लगने वाले समय में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच के लिए एक घंटे पहले बंद होंगे रजिस्ट्रेशन काउंटर
जांच के लिए बिल कटवाने वाले रजिस्ट्रेशन काउंटर एक घंटा पहले बंद हो जाएंगे। अस्पतालों में सैंपल तो 3 बजे तक लिए जा सकेंगे लेकिन रजिस्ट्रेशन या बिलींग काउंटर पर बिल 2 बजे तक ही कटेंगे। जांच के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर एक घंटा पहले बंद हो जाएंगे। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ.अचल शर्मा ने बताया कि सिर्फ ओपीडी के समय में बदलाव होगा। इमरजेंसी की सुविधाएं हर समय 24 घंटे के लिए मरीजों के लिए उपलब्ध होगी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *