सभासद अब्दुल सत्तार का हुआ सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (मो० सुहैल)। वार्ड 50 के सभासद अब्दुल सत्तार को वार्ड में अच्छे कार्य करने को लेकर वार्ड के सम्मानित व्यक्तियों ने सभासद का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। वार्ड 50 के सम्मानित व्यक्तियों ने सभासद का फूल माला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की कहा की आप के कार्यकाल में लगातार वार्ड में सफाई व्यवस्था अन्य योजनाएं जगह-जगह लाइट सभी भरपूर लगी हुई है हमें किसी भी बात की कोई भी कमी महसूस नही हुई।

हमें इसी तरह के सभासद कि अपने वार्ड में आवश्यकता है। सभासद अब्दुल सत्तार ने सभी का तहे दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि यह आप लोगों का प्यार है और आप लोगों की ही मेहनत है जो मैं आज इस कामयाबी पर हूं और आपकी दुआ रही तो आने वाले चुनाव में भी में पहले से ज्यादा वोट पाकर विजय प्राप्त करूंगा और जो मेरे कार्यकाल में यदि कुछ कमी पेशी रह गई तो उसको भी पूरा करने की कोशिश करूंगा मैंने अपने वार्ड में सभी कार्य भरपूर आप के कहने पर किया है और हमेशा ऐसे ही करता रहूंगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इजहार खान बिजली वाले सलमान खान हाजी सलीम मंसूरी आसिफ खान शमीम मंसूरी हाजी रिजवान सिद्दीकी शाहबाज खान राशिद सलमानी अब्दुल सलाम मंसूरी युवा समाजसेवी शोएब सलमानी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *