सपा के नीले ड्रेस कोड पर BJP का हमला, राकेश त्रिपाठी बोले- ‘रंग बदलने से दामन के दाग नहीं मिटेंगे’

सपा के नीले ड्रेस कोड पर BJP का हमला, राकेश त्रिपाठी बोले- ‘रंग बदलने से दामन के दाग नहीं मिटेंगे’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा अपने फ्रंटल संगठनों के लिए नीले रंग की ड्रेस तय करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा कि रंग बदलने से दामन पर लगे दाग नहीं मिटेंगे।

उन्होंने समाजवादी पार्टी को रंगा सियार बताया। राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सपा रंग बदलकर दलितों को लुभाने का ढोंग कर रही है, लेकिन जनता उनकी असलियत जानती है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा शासन में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए। सपा ने अंबेडकर स्मारक को जश्न का अड्डा बताया था। सपा नेता आज़म खान ने बाबा साहब अंबेडकर को भूमाफिया बताया था। उन्हाेंने कहा कि बार बार रंग बदलने से दामन पर लगे दाग नहीं मिटेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *