सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले के सदर थाना के कुठार कंला में शनिवार रात एक कार खंबे से टकरा गयी जिससे पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने आज बताया कि कुठार कलां में गाड़ी खम्भे से टकरा कर खेतों में जा गिरी जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई ।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिन्हें डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान राजन जसवाल , अमल , विशाल चैाधरी उर्फ अमनदीप , सिमरन जीत सिंह (रुपनगर) पंजाब व अनूप सिंह झलेड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक अंकित शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार की रात पंजाब नम्बर की कार संतोष गढ से उना जा रही थी उसी दौरान यह हादसा हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *