श्री श्याम वंदना महोत्सव में बही भक्ति की बयार

मुजफ्फरनगर(काशिफ जमाल)। रात्रि के समय द्वारिकापुरी मोड के समीप भोपा रोड पर श्री श्याम वंदना महोत्सव में भक्ति की बयार बही, जिसमें बाहर से आये प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मधुर आवाज से भक्तिों को निहाल किये रखा, वहीं इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्री श्याम का गुणगाण किया।

मिली जानकारी के अनुसार 322 साउथ भोपा रोड, निकट द्वारिकापुरी मोड पर श्रीराम गु्रप ऑफ इंडिस्ट्रीज के स्वामी विशु तायल के प्रतिष्ठान पर श्री श्याम वंदना महोत्सव की जबरदस्त धूम रही। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विशु तायल ने भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी को श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भजन गायिका अंजलि द्विवेदी नाथ नगरी बरेली, विशाल शैली पटियाला पंजाब और साक्षी अग्रवाल जयपुर राजस्थान से पधारे, जिन्होंने श्री श्याम के भजनों से वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर श्रद्धालू श्री श्याम की भक्ति में जमकर झूमे। भक्ति कार्यक्रम के दौरान प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि श्री श्याम की भक्ति से मन को शांति मिलती है। इस अवसर पर श्री राम गु्रप ऑफ इंडस्ट्रीज के स्वामी विशु तायल, के.पी. चौधरी, नवीन कश्यप, अचिन सागर गर्ग, मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जयभगवान बंसल, रिंकू बंसल, हर्षित, अभिषेक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *