गुडग़ांव। जैकबपुरा क्षेत्र में श्रीराम की लीलाओं का मंचन दुर्गा रामलीला कमेटी पिछले कई दशकों से करती आ रही है। बड़ी संख्या
में शहरवासी ही नहीं, अपितु आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी लीला का मंचन देखने के लिए इन आयोजनों में आते रहे हैं। कमेटी के प्रधान कपिल सलूजा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि केसी नारंग, राम प्रकाश ठाकुर को संरक्षक, बनवारी लाल सैनी जी कोचैयरमैन व वरिष्ठ रंगकर्मी तथा हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन को उप-चेयरमैन नियुक्त किया है। इसी प्रकार विकास गुप्ता को वरिष्ठ उप-प्रधान, राजेश जैन, प्रदीप मोदी, जगभूषण गुप्ता व मुकेश राज को उप-प्रधान, अशोक प्रजापति को महासचिव, गगन गुलाटी प्रेस-सह-सचिव, प्रदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष, यशपाल सैनी मुख्य-रंगाचार्य के पद पर नियुक्त किए गए
हैं। कार्यकारिणी के सदस्यों में सतीश माचिवाल, संजय दुआ, उमेश सैनी, कमलसलूजा, अमित सैनी व कला निदेशक के पद पर अशोक सौदा, सुनील चिटकारा व गोपाल वर्मा को नियुक्त किया गया है। कमेटी में शामिल सभी पदाधिकारियों ने रामलीला कमेटी को आश्वस्त किया है कि वे सभी निस्वार्थ भाव से उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वाह करेेंगे। इस अवसर पर कमेटी से जुड़े सदस्य व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी शामिल रहे।
