श्रीराम कॉलेज में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

श्रीराम कॉलेज के आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ द्वारा कॉलेज के सभागार में श्रीराम समूह में कार्यरत अध्यापिकाओं, महिला सदस्यों एवं छात्राओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अध्यापिकाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा शारीरिक समस्याओं के प्रति सचेत करना था। स्वास्थ्य शिविर में इवान हॉस्पिटल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ0 कोमल राठौर व डॉ0 ममता चावला द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 कोमल राठौर व डॉ0 ममता चावला, आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ0 पूजा तोमर, ललित कला विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ0 रूपल मलिक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

डॉ0 कोमल राठौर द्वारा छात्राओं, अध्यापिकाओं एवं महिला कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्यों के निवारण के लिए आवश्यक परामर्श देते हुए उन्हे भविष्य में होने वाली शारीरिक समस्याओं के प्रति सचेत किया। स्वास्थ्य शिविर में सभी संकायो की लगभग 150 छात्राओं तथा 53 अध्यापिकाओं ने अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के सम्बन्ध में महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से जॉच एवं उपचार कराया गया।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने कहा कि छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने और पूरी तरह से निःशुल्क चिकित्सा जांच प्रदान करने के पवित्र उद्देश्य से श्रीराम कॉलेज द्वारा यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया है। उन्होने कहा कि आजकल के खान-पान एवं रहन-सहन की वजह से किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड रहा है। ऐसी छात्राऐं जो आर्थिक रूप से कमजोर है तथा जिनके पास बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने का भी साधन नहीं है, उनके लिए इस प्रकार के शिविर बहुत उपयोगी साबित होते है। छात्राऐं अकसर अपनी शारीरिक समस्याओं को संकोच के कारण किसी के साथ साझा नहीं कर पाती है। ऐसे शिविरों में योग्य चिकित्सको से अपनी समस्या के बारे में बताकर उचित समाधान प्राप्त हो जाता है।

श्रीराम कॉलेज की आईसीसी की समन्वयक डॉ0 पूजा तोमर ने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियों की वजह से महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज करती हैं, जिससे वे हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन जैसी बीमारियों की शिकार हो जाती हैं। इसके लिए जागरूकता के साथ-साथ सही समय पर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का निदान और उपचार जरूरी है। उन्होने सभी छात्राओं से कहा कि वे अपने स्वास्थ्य को लेकर भविष्य में सचेत रहेंगी। अन्त में डॉ0 पूजा तोमर ने डॉ0 कोमल राठौर व डॉ0 ममता चालवा को महाविद्यालय में आकर छात्राओं का चिकित्सकीय परीक्षण करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ0 विनीत कुमार शर्मा, डॉ0 रूपल मलिक, अंललि गोयल, बिन्नू पुण्डीर, मनीषा मदान, रीना त्यागी, अन्नू, नीलम आदि का सहयोग रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *