श्रीकांत की पत्नी अनु का बड़ा बयान, कहा- उसने गलती की है… गुनाह नहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य से हैं पुराने संबंध

नोएडा: महिला से बदसलूकी करने वाला ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने बड़ा बयान दिया है। अनु ने कहा है कि श्रीकांत त्यागी ने गलती की है, गुनाह नहीं किया है। श्रीकांत के स्वामी प्रसाद मौर्य से पुराने संबंध हैं। अक्सर स्वामी प्रसाद मौर्य का घर में आना-जाना लगा रहता है।

बता दें कि कुछ दिन पहले श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी में एक महिला से बदसलूकी की थी। इसी बदसलूकी की वजह से वह पुलिस की नजर में आ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिकाॅर्ड खंगाले तो पता चला कि श्रीकांत त्यागी ने ओमैक्स सोसाइटी में अपने घर के पीछे करीब 200 यार्ड में अवैध कब्ज़ा कर पक्का निर्माण करवा रखा था। प्रशासन ने ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में स्थित श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर के अवैध कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया है। इसके साथ ही उसकी संपत्ति को भी कुर्क कर दिया। वहीं, बीते 6 दिनों से श्रीकांत त्यागी को पुलिस तलाश रही थी। अब वह पुलिस के हथकंडे चढ़ गया है। यूपी पुलिस ने बीते मंगलवार को श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अब पुलिस की नजर श्रीकांत त्यागी के मददगारों पर है। पुलिस श्रीकांत त्यागी के मददगार और दोस्तों की तलाश में जुटी हुई है।

श्रीकांत त्यागी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गालीबाज नेता से गैंगेस्टर बने श्रीकांत त्यागी की आपराधिक कड़ियां पुलिस जोड़ने में लगी है, ताकि कोर्ट में उसके खिलाफ मजबूती से पक्ष रखा जा सके। इस दौरान पुलिस श्रीकांत त्यागी के मददगार और दोस्तों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, जिन्होंने उनके फरार होने पर साथ दिया।

इस दौरान शासन स्तर ने भी मददगारों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस मामले में अब तक श्रीकांत त्यागी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वहीं, श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है और सहयोगी राहुल पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। नोएडा के फेज-2 थाना अध्यक्ष परमहंस तिवारी के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी के जिन लोगों ने फरारी दौरान मदद की, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *