श्याम बिहारी मिश्रा व्यापारियों के प्रेरणा पुंज

श्याम बिहारी मिश्रा व्यापारियों के प्रेरणा पुंज

बागपत। राष्ट्रीय भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी की पुण्यतिथि पर अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में उनकी याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर स्वर्गीय जय भगवान सिंहल जी को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उनकी स्मृति में एक विशाल भंडारे व शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ प्रदीप नैन ने 248 स्त्री पुरुषों के शुगर की जांच की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय पंडित श्याम बिहारी मिश्रा व्यापारियों के लिए प्रेरणा पुंज बने रहेंगे। चार बार संसद के सदस्य रहे। पंडित श्याम बिहारी मिश्रा पूरे जीवन व्यापारियों के हित के लिए समर्पित भाव से संघर्ष करते रहे। वे व्यापारियों को सरकार से राहत दिलाने का कार्य करते रहे। जिला मंत्री पंकज गुप्ता ने कहा स्वर्गीय जय भगवान सिंहल समाज के दीन हीन के लिए समर्पित भाव से सेवा करते रहे। इस अवसर पर दीपक गोयल, राज कुमार गोयल, विनोद जैन, अनिल सिंघल, राजीव गोयल सभासद, मनोज मित्तल, अनिल गोयल, विनोद जिंदल, अंकित जिंदल, आशुतोष मित्तल सहित अनेक व्यापारियों ने पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी एवं जय भगवान सिंघल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनकी याद में आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *