शौच के लिए गए किशोर को मगरमच्छ ने बनाया अपना शिकार

शौच के लिए गए किशोर को मगरमच्छ ने बनाया अपना शिकार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में मगरमच्छ ने युवक को अपना शिकार बना लिया। बहराइच में सुबह शौच करने के लिए गए युवक को मगरमच्छ ने अपना खाना बना लिया। साथ में गए मौसेरे भाई ने चिल्लाते हुए घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी।

मामला कतर्नियाघाट रेंज के सदर बीट में चहलवा गांव का है। जहां 2 दिन पहले ही नेपाल से अपने मामा के रहने आया दीपू सुबह अपनी मौसी के लड़के के साथ गांव से सटे सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान पानी से निकलकर एक मगरमच्छ ने दीपू को दबोच लिया। मगरमच्छ उसे पानी में खींच ले गया। यह देखकर पास में बैठा मौसेरा भाई चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागा। गांव में उसने है खबर परिवार और ग्रामीणों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम गोताखोर की मदद से शव को तलाशने में जुटी हुई है। परिवार में मातम छाया हुआ है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *