शोपियां आईईडी विस्फोट मामले में चार आतंकवादी, उनका सहयोगी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में शोपियां के सेडाव इलाके में पिछले हफ्ते हुए शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट के सिलसिले में पुलिस ने चार आतंकवादियों और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। विस्फोट में एक सैनिक की शहीद हो गया था और अन्य दो घायल हो गए थे।

पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल चारों आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गत दो जून को एक आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शोपियां के सेडाव में किराए के एक निजी वाहन के अंदर विस्फोट में तीन सैनिक घायल हो गए थे। घायल सैनिकों में से एक उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के निवासी नायक प्रवीण ने बाद में दम तोड़ दिया।

पुलिस और सेना ने कहा कि शुरुआत में विस्फोट की प्रकृति और स्रोत की जांच की जा रही है। सेना ने कहा था कि विस्फोट एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण या ग्रेनेड या वाहन में बैटरी की खराबी के कारण हुआ था। पुलिस ने हालांकि पुष्टि की है कि विस्फोट आईईडी द्वारा किया गया था।

पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि जिस वाहन में सेना के जवान जा रहे थे, उसमें आइईडी लगाई गई थी। जांच में जब यह बात सामने आई तो उन्होंने इस हमले के पीछे आतंकियों का पता लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने शोपियां टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एक सप्ताह के भीतर ही इस हमले में शामिल चार आतंकवादियों व उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *