शिवराज ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को किया नमन

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ अपने निवास पर राष्ट्रगीत वंदे-मातरम् के रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर शिवराज सिंह ने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। राष्ट्रगीत वन्दे-मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों का प्रेरणा-स्रोत बना। उनका सर्वाधिक प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ है। चट्टोपाध्याय का जन्म सन् 1838 में उत्तरी चौबीस परगना में हुआ और 8 अप्रैल 1894 को उनका निधन हुआ था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *