शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया योगा वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड की फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपना योग सेशन वीडियो शेयर किया है।

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। शिल्पा शेट्टी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने योग सेशन और वर्कआउट के दौरान की वीडियो साझा करती रहती हैं। शिल्पा ने अपने योग सेशन का एक वीडियो साझा कर फैंस को मोटिवेट किया है,जिसमें वह व्हील चेयर पर बैठी योगा करती हुई नजर आ रही हैं । योगा शुरू करने से पहले शिल्पा बोलती हैं, ‘पैर टूटा है पर हौंसला नहीं, योगा से ही होगा।’

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग के दौरान शिल्पा का पैर फ्रैक्चर हो गया था जिसके बाद उनके पैर में प्लास्टर लगा हुआ है। इस वीडियो को देखने को बाद हर कोई शिल्पा के जज्बे की तारीफ कर रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *