चूरू। पिछले कुछ दिनों से शहर के कुछ वार्डों में सप्लाइ के साथ गंदा पानी आनी शिकायतों का अभी निस्तारण भी नहीं हुआ कि एक बार फिर कुछ वार्डों में सप्लाइ के साथ गंदा पानी आ गया। इस गंदे पाने को देख लोगों का गुस्सा फूट गया और वे एकत्रित होकर जलदाय विभाग कार्यालय पहुंच गए। वार्ड 33 के महिला और पुरुष ने जलदाय विभाग चूरू में भंवर गुर्जर के नेतृत्व में जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता ऑफिस के आगे ताला लगा दिया। वार्डवासी नारे लगाने लगे। ऐसे में तीन घंटे तक कार्यालय का मुख्य दरवाजा बंद रहा।
ऐसे में अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। वार्ड के लोग विभाग के खिलाफ नारे लगे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए भाजपा नेता हरलाल सारण, उप जिला प्रमुख महेंद्र न्योल, प्रधान दीप ङ्क्षसह राहड, लीलाधर शर्मा, जंगशेर खान, मुकेश प्रजापत, देवकांत शर्मा, सुनील खटीक, जाकिर, हरिराम चौपड़ा, जगदीश प्रसाद स्वामी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता और सिटी एईएन मेजर खान को वार्डवासियों के बीच बुलाया। वार्डवासियों ने नए टयूबवैल खुदवाने की मांग की। जिसमें अधिकारियों वार्ड 33 में दरगाह के पास 20 दिन में नया ट््यूबवेल खुदवाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने पूनिया कॉलोनी में भी नई ट््यूब वेल खुदवाने की बात कही। ये आश्वासन मिलने के बाद वार्डवासियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विभाग के अधिकारियों ने वार्ता में बताया कि चूरू शहर में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से शहर की समस्याएं एकत्रित कर उनका निस्तारण किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में विष्णु सोनी, मुस्ताक लुहार, बंटी बागड़ी, विष्णु शर्मा, शेखर सैनी, सिकंदर खान, हर्ष शर्मा, कपिल रक्षक, ङ्क्षटकू शर्मा, मनोज श्योपुरा, रजत शर्मा, जेपी टकनेत, विशाल भाटी, बाबू स्माइल, सलीम गोरी, सलीम, उम्मेद सिक्का, जावेद सिक्का, कमल ङ्क्षसह राठौड़, अनिता जोशी, किशन राव, महमूद जोया आदि शामिल थे।

