मुजफ्फरनगर। जिला मुजफ्फरनगर के शाहपुर ब्लाक के ग्राम बसधाड़ा के ग्रामीण ग्राम प्रधान शासन व प्रशासन की लापरवाही के चलते बहुत ही निम्न स्तर का जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर हैं। आपको बता दें कि ग्राम बसधाडा में एक रास्ता जिस पर गांव के सभी लोग आते जाते हैं। बहुत ही खराब हालत में है और पानी की निकासी का भी उस रास्ते का कोई साधन नहीं है। ग्रामीणों ने कई बार और शासन से लेकर शासन तक शिकायत कर ली है लेकिन उस पर कोई भी संज्ञान अब तक नहीं लिया गया है आज भाकियू ब्लॉक सचिव मोमिन के साथ ग्रामीणों ने भाकियू के मुजफ्फरनगर जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह को इस बारे में अवगत कराया और अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए कहा चौधरी शक्ति सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त कराया के कल इस विषय को लेकर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से वार्ता की जाएगी और जल्द ही इस समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को निजात दिलाई जाएगी।


