शराब पीकर मतदान सामग्री लेने आए दो पीठासीन अधिकारी निलंबित

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तृतीय चरण में सामग्री वितरण के दौरान शराब पीकर आए दो पीठासीन अधिकारियों को आज निलंबित कर दिया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर ने एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर के प्रतिवेदन पर उत्कृष्ट विद्यालय निवाली के शिक्षक तथा मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी राकेश भालसे तथा दोन्दवाडा के शिक्षक व पीठासीन अधिकारी राम सिंह सोलंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबित शिक्षक राकेश भालसे ने पूछे जाने पर एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर के समक्ष स्वीकार किया कि उसने शराब पी है, लेकिन उसने ड्यूटी करने की बात कही। उधर एसडीएम धनगर ने उनसे कहा कि वे ड्यूटी करने की स्थिति में नहीं है।
अन्य निलंबित शिक्षक राम सिंह सोलंकी ने भी शराब पीना स्वीकार किया।
इसी तरह के घटनाक्रम के चलते पूर्व में भी दो पीठासीन अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *