मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के बरखेड़ा के समीप रविवार शाम को रेलवे ट्रैक पर भोपाल के एक इंजीनियरिंग के छात्र का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किया गया। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस ने ट्रेन की टाइमिंग, सीसीटीवी फुटेज और प्राथमिक पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या का केस मान रही है। छात्र के बारे में जानकारी मिली कि वह शेयर बाजार में निवेश करता था। आशंका है कि उसे घाटा लगा होगा और वह तनाव में आ गया होगा। लेकिन उसके पिता का कहना है कि निशांक आत्महत्या नहीं कर सकता है, उसकी हत्या की गई है।

पुलिस के अनुसार मूलत: नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा निवासी निशांक राठौर (20) भोपाल के एक कॉलेज में B.Tech 5th सेमेस्टर का छात्र था। बताया गया है कि वह कल दोपहर भोपाल के साकेत नगर परीक्षा केंद्र में एग्जाम देने आई बड़ी बहन से मिलने निकला था। पुलिस ने बताया कि युवक सीसीटीवी में अकेला जाता दिख रहा है। रास्ते में पेट्रोल भराया है। पुलिस ने भोपाल से रायसेन के बीच के सीसीटीवी फुटेज खंगालें हैं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर कहा है कि रविवार को निशांक ने भोपाल में एक स्कूटर किराये पर लिया और वह निर्मदापुरम की ओर जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने अपना प्लान बदल लिया और शहर की ओर लौट आया। वहीं, जांच में पता चला है कि निशांक की मौत के कुछ मिनटों पहले ही 5.44 पर उसके पिता के मौबाइल पर मैसेज आया। जिसमें लिखा था ‘राठौर साहब बहुत बहादुर था आपका बेटा, गुस्ताख नबी की इक सजा सर तन से जुदा, सारे हिंदु काफिरों को बता देना, नबी से गुस्ताकी से नही’ उन्होंने कहा कि यह फॉरवर्ड किया गया मैसेज नहीं है, बल्कि टाइप करके भेजा गया है।
रायसेन के एएसपी अमृत मीणा के हवाले से बताया है कि निशांक के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया था। उसी समय निशांक के पिता को वॉट्सऐप पर मैसेज आया। अधिकारी ने यह भी कहा है कि उसने अपनने दोस्त को 5.48 पर रिप्लाई किया है। करीब 6.05 पर जीटी एक्सप्रेस वहां से गुजरी। ट्रेन के नीचे आकर उसकी मौत हुई है। 6.13 पर दूसरी लाइन से साई नाथ एक्सप्रेस गुजरी तो उसके लोको पायलट ने पटरी पर लाश देखी और इसकी सूचना दी।