वेनिस आने वाले पर्यटकों को देना होगा प्रवेश शुल्क

रोम। इटली के वेनिस शहर में अगले वर्ष जनवरी से यहां आने वाले पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क अनिवार्य कर दिया गया है और इसी के साथ ही यह इस तरह का प्रवेश शुल्क लगाने वाला दुनिया का पहला शहर बनने जा रहा है।
इटली के पर्यटन क्राउन में स्थित वेनिस की यात्रा करने वाले पर्यटकों को 16 जनवरी 2023 से प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।
वेनिस के पर्यटन अधिकारी सिमोन वेंटुरिनी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने इसे ‘महान क्रांति’ और अति पर्यटन समस्या का समाधान करार दिया। शहर इस समस्या का लंबे समय से सामना कर रहा हैं।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार प्रवेश टिकट की कीमत तीन से 10 यूरो तक होगी। यह पर्यटकों की संख्या के अनुसार अलग-अलग होगी। पर्यटकों जितने अधिक अनुरोध होगे टिकट की कीमत उतनी अधिक होगी।
द इंडिपेंडेंट के अनुसार प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करने वाले पर्यटक को 300 यूरो का जुर्माना देना होगा।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार छह साल से कम उम्र के बच्चों और निवासियों को इसमें छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा दिव्यांगों, घर के मालिकों, स्वास्थ्य कारणों से रिश्तेदारों से मिलने और किसी खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर में आने वाले लोगों को छूट मिलेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *