ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को तराशने की आवश्यकता, राकेश बंसल, तनु उज्जवल तनिष्का शर्मा प्रथम रजत जोशी विदुषी यादव द्वितीय, नेत्रदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत वेदांतीक पब्लिक स्कूल अमीनगर सराय में 150 छात्र छात्राओं ने पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक मंडल ने पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में कुमारी तनु उज्जवल प्रथम स्थान एवं रजत जोशी को द्वितीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में कुमारी अनुष्का शर्मा प्रथम एवं विदुषी यादव को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अंधता निवारण समिति के चेयरमैन लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अमीनगर सराय व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश बंसल ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है इन्हें तलाशने की आवश्यकता है। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ सुधा शर्मा ने कहा हमारे विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के सभी 150 छात्र छात्राओं ने नेत्रदान जागरूकता के अंतर्गत प्रतियोगिता में भाग लिया क्लब के सचिव पंकज गुप्ता ने बताया विजेताओं को लॉयन ईश्वर अग्रवाल द्वारा अपने माता पिता की स्मृति में स्थापित जियालाल प्रेमवती अग्रवाल सम्मान एवं स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर लॉयन ईश्वर अग्रवाल लॉयन नितिन मित्तल विपुल जैन अभिषेक जैन एवं शिव कुमार मित्तल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
