वेंटिलेटर पर ‘धरती पुत्र’: मिलने पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता बोले- ‘चरखा दांव’ में माहिर नेता जी, बीमारी को भी जल्द देंगे मात

लखनऊः समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की आज तीसरे दिन भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनको मेदांता अस्पताल के सीसीयू (CCU) रखा गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी में लगे हुए हैं। बता दें कि उनके हेल्थ पैरामीटर में कुछ सुधार आए है, लेकिन उनकी तबीयत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं मुलायम सिंह की नासाज तबीयत की जानकारी होते ही तमाम सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका हालचाल जानने आ रहे है।

नेता जी बीमारी को जल्द मात देंगे- कार्यकर्ता
बता दें कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत जानने के लिए सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव आए है। उन्होंने इस दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। वहीं, सोमवार रात को नेता जी की आई रिपोर्ट में हेल्थ पैरामीटर में सुधार आया है। लेकिन, नेता जी अभी वेंटिलेटर पर ही हैं। मगर ऐसे में भी उनके कार्यकर्ताओं को भरोसा है वह ठीक हो जाएंगे। उनके कार्यकर्ताओं का कहना है कि, नेताजी चरखा दांव में माहिर हैं। उनका कहना है नेताजी पहलवान रहे हैं, वह बीमारी को पटखनी देकर पार्टी का फिर से मार्गदर्शन करेंगे। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार डॉक्टरों के संपर्क कर रहे है।

नेता जी के बीपी में हो रहा है सुधार
मिली जानकारी के अनुसार, मुलायम सिंह यादव के फेफड़े और किडनी में समस्या है। साथ ही बीपी भी अनियंत्रित रहता है। फेफड़े में समस्या के चलते उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, ऐसे में उन्हें वेंटीलेटर का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही किडनी में दिक्कत के चलते डायलिसिस भी की गई है। वहीं अब दवाओं के जरिए बीपी में सुधार हो रहा है। इस दौरान मुलायम सिंह यादव को हाई एंटीबायोटिक दोज दी जा रही है। वहीं, उनकी हालत में सुधार लाने के लिए उनके कार्यकर्ता लगातार दुआएं कर रहे है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *