कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में एक वृद्ध की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने हत्या किए जाने का शक जाहिर करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने मौके पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
गांव इस्लामपुर घसौली निवासी वृद्ध सोमपाल ने पिछले साल दिसंबर माह में अपनी पत्नी शिमला व बेटे विकास पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में मां बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को सोमपाल के सीने में दर्द हो गया था, ओर थोडी ही देर में उसकी मौत हो गई थी। देखते देखते सोमपाल की मौत हो गई। ग्रामीणों ने वृद्ध की हत्या किए जाने का शक जाहिर करते हुए सूचना पुलिस को दे दी थी। गंगेरू चौकी इंचार्ज मनेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को शव के पीएम से आने के बाद स्वजनों ने दाह संस्कार कर दिया है। चौंकी इंचार्ज मनेंद्र सिंह ने बताया कि वृद्ध की हत्या नहीं की गई हैं। मृतक की पीएम रिपोर्ट में लीवर डैमेज से मौत होना आया है।

