वीरेंद्र सहवाग को कोहली के डांस पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा,भड़के फैंस ने की इस्तीफे की मांग

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन के दौरान कमेंट्री करने का एक वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि सहवाग ने मैदान पर फील्डिंग के दौरान विराट कोहली के डांस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसी को लेकर सहवाग की सोशल मीडिया पर किरकिरी हो रही है और कमेंट्री से उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है।

मोहम्मद कैफ और वीरेंद्र सहवाग ऑन-एयर थे और दोनोंने रिप्ले के दौरान कोहली को डांस करते हुए देखा, क्योंकि टीम इंडिया को विकेट मिला था। विराट ऐसा कई बार करते नजर आते हैं और फैंस का मनोरंजन करते हैं, लेकिन इसी दौरान कमेंट्री कर रहे सहवाग ने एक ऐसा कमेंट पास किया, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस नाराज हो गए। वीडियो ट्विटर पर वायरल है और प्रशंसकों ने सहवाग को उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है। वहीं, कई प्रशंसक यह भी चाहते हैं कि सहवाग को कमेंट्री टीम से हटा दिया जाए।

कामाक्षी कौल नाम की एक यूजर ने लिखा, “वीरेंद्र सहवाग को बैन कर देना चाहिए। पहले रोहित को वडापाव बताया और फिर माफी मांगी और अब यह। कमेंटेटरों को इस तरह की बकवास से दूर रहना चाहिए। देश सुन रहा है। इसके अलग परिणाम हो सकते हैं।” वहीं, अन्य फैंस ने कहा है कि उनको कमेंट्री टीम से इस्तीफा देना चाहिए या फिर उन्हें हटा देना चाहिए। हिमेन त्रिवेदी नाम के यूजर ने लिखा, “टेस्ट क्रिकेट किसी भी भाषा में इस स्तर की कमेंट्री के लायक नहीं है। बिल्कुल शर्म की बात है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *