विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

बडौत। बुधवार को बड़ौत नगर के शुभांगी फार्म हाउस मे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बागपत के कार्यकर्ताओं ने मिलकर अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम अध्यक्ष शिवेन्दु दत्त शर्मा रहे और कार्यक्रम का शुभारंभ जिला धर्म प्रसार प्रमुख उमेश कौशिक ने मंत्रोच्चारण करके प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख सुनील सिद्धू और विभाग कार्यकारी अध्यक्ष सहदेव तोमर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता सुनील सिद्धू ने कहा कि हमारा भारत एक बहुत बड़ा देश था जो अनेकों हिस्सों मे बांटा जा चुका है। हमारे पतन होने का कारण है हमारी अनेकता। इसलिए जब तक हम एक दूसरे के साथ मिलकर अपने देश, धर्म, समाज और परिवार को सुरक्षित नहीं करेंगे, तब तक हम सुरक्षित नहीं हो पायेगे।उन्होंने बताया कि हम अखंड भारत संकल्प की दिव्य ज्योत को अपने मन में जलाकर हिन्दुओ को जगाने के लिए निकले हैं क्योंकि हमारे अखंड भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, बलुचिस्तान, अफगानिस्तान थाइलैंड, इंडोनेशिया, मुल्तान जैसे 17 टुकड़ों मे विभाजित किया गया है, उसे पुनः समायोजन कर अखंड भारत का निर्माण हमे करना होगा। इस मौके पर विभाग कार्यकारी अध्यक्ष सहदेव तोमर, जिला संगठन मंत्री महेश चितमाना, नगर अध्यक्ष अजय निर्वाल, नगर मंत्री नितिन गोस्वामी, नगर विशेष संपर्क प्रमुख रकम सोलंकी, देव भारद्वाज शुभम चौधरी, अंकित कुमार, शिवम गोगलिया आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *