विवादों के बाद जल शक्ति विभाग में कार्यों को बंटवारा, दिनेश खटीक ने इसी को लेकर दिया था इस्तीफा

विवादों के बाद जल शक्ति विभाग के दोनों राज्यमंत्रियों दिनेश खटीक व रामकेश निषाद को कामों का बंटवारा कर दिया गया है। दिनेश खटीक ने इसी मुद्दे को लेकर इस्तीफा तक दे दिया था। अब दोनों राज्यमंत्रियों को बाढ़ नियंत्रण के अंतर्गत ड्रेनों का निरीक्षण, जलाशयों का निरीक्षण एवं समीक्षा, नहरों, बैराजों, लघु नहरों, परती भूमि का निरीक्षण आदि के काम दिए गए हैं। दोनों मंत्री बांध पुनर्स्थापना एवं सुधार परियोजना, बांध सुरक्षा एक्ट की समीक्षा, सहभागिता सिंचाई प्रबंधन एक्ट के अनुश्रवण का कार्य भी देखेंगे।

इसके अलावा रामकेश निषाद राजस्व मंडल लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़, देवीपाटन, बस्ती, गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद एवं विंध्यांचल के सिविल यांत्रिक संगठन के राजस्व अधिष्ठान के समूह ‘ग’ के अपील एवं दंड से संबंधित कार्य देखेंगे। वहीं, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, कानपुर,  झांसी, मिर्जापुर, बरेली मंडल के कार्य दिनेश खटीक को दिए गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *