केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ को लेकर जहां देश के राज्यों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है वहीं सरकार ने आज ‘अग्निपथ योजना’ को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें गृह मंत्रालय ने केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और असम राइफल्स की भर्ती में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है।

इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने अग्निवीर के रूप में सेवा पूरी करने वालों के लिए अधिकतम उम्र की सीमा में भी छूट का ऐलान कर दिया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी जाएगी, अग्निपथ योजना के तहत भर्ती अग्निवीरों के पहले बैच के लिए अधिकतम आयु की सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।
