विदेश में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

विदेश में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

नयी दिल्ली। कनाडा में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।

पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे की है। मृतक की पहचान कार्तिक वासुदेव (21) के रूप में हुई है। वह एक रेस्तरां में काम के दौरान जब वह बाहर आया, तब घात लगाए बैठे हमलावरों ने शेरबोर्न टीटीसी मेट्रो स्टेशन के बाहर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद घायल कार्तिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कार्तिक की मौत पर दुख जताया और उसके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, “कल टोरंटो में एक शूटिंग की घटना में भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या से हम स्तब्ध और व्यथित हैं। हम परिवार के संपर्क में हैं और शवों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।”

पुलिस ने बताया कि कार्तिक कनाडा में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था और आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या लूटपाट के प्रयास से की गई।

कार्तिक के पिता जितेश वासुदेव ने कहा, “टोरंटो में कार्तिक को तीन साल कड़ी मेहनत के बाद सेनेका कॉलेज में दाखिले के लिए स्वीकृत मिल गई थी, जहां वह वैश्विक व्यापार प्रबंधन की पढ़ाई करना चाहता था। दाखिला मिल जाने पर वह बहुत खुश था और पूरा परिवार उत्साहित था।”.

उन्होंने कहा, कार्तिक की मौत की खबर पुलिस द्वारा दी गई।

जितेश ने कहा कि जल्द ही कार्तिक का शव भारत लाया जाएगा। टोरंटो में इस वर्ष यह 19वीं हत्या है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *