विजय के साथ काम करेंगी रश्मिका मंदाना

विजय के साथ काम करेंगी रश्मिका मंदाना

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना सुपरस्टार विजय के साथ फिल्म ‘थलापति 66’ में नजर आयेंगी।
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को सुपरस्टार विजय ने अपनी फिल्म में हीरोइन बनाया है। विजय जल्द ही फिल्म ‘थलापति 66’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में बतौर अभिनेत्री उन्होंने रश्मिका मंदाना को लिया है। यह विजय की 66वी फिल्म होगी, जिसमें लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।
चेन्नई में इस फिल्म की ओपनिंग के लिए पूजा सेरेमनी रखी गई, जिसमें रश्मिका मंदाना थलापति विजय के साथ नजर आईं। रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म मिशन मजनूं से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे। इसके अलावा वह अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय में भी नजर आएंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *