विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अध्यक्षता में संपन्न हुयी विकास कार्यों की मासिक व मा. मुख्यमंत्री जी की घोषणाओ की प्रगति समीक्षा बैठक

मेरठ।  विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक बैठक/मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओ की प्रगति समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभागवार सरकार द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओ एवं विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये सख्त निर्देश दिये गये कि समस्त विभागीय अधिकारी लक्ष्य के अनुरूप समयबद्धता के साथ योजनाओ को पूरा करना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर आ रही समस्या के संबंध में तुरंत अवगत कराया जाये जिससे कि संबंधित विभागीय अधिकारी विभाग से समन्वय बनाते हुये लंबित प्रकरणो पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

चिकित्सा विभाग द्वारा चल रही योजनाओ की समीक्षा करते हुये गोल्डन कार्ड एवं वैक्सीनेशन के संबंध में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गयी। सीएमओ को निर्देशित किया गया कि रणनीति बनाकर साप्ताहिक समीक्षा करते हुये प्रगति लाना सुनिश्चित किया जाये। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होने कहा कि जनपद में विकलांग प्रमाण पत्र प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा लंबित आवेदन पत्रो की जांच करते हुये पात्र लाभार्थियो को प्रमाण पत्र जारी करना सुनिश्चित किया जाये। इस संबंध में विकलांग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सीएमओ कार्यालय से समन्वय बनाते हुये विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा विकलांग कल्याण विभाग से चलने वाली लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियो को दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाये साथ ही अपात्र लाभार्थियों की जांच करते हुये कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

समाज कल्याण, पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, कृषि विभाग, गन्ना अधिकारी, जल निगम इत्यादि अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियो को योजनाओ का लाभ समय से दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाये तथा लंबित आवेदन पत्रो पर त्वरित जांच करते हुये कार्यवाही की जाये। पीडब्लूडी, सेतु निगम द्वारा जनपद में किये जा रहे निर्माणाधीन परियोजनाओ की समीक्षा कर वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुये समयबद्धता से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। ई-केवाईसी एवं पीएम सम्मान निधि की प्रगति दर धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये उप निदेशक कृषि को प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये गये।

डीएफओ को निर्देशित किया गया कि जनपद में किये गये वृक्षारोपण की यथास्थिति की जांच एवं जियो टैगिंग की शत-प्रतिशत जांच कराते हुये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। पूर्व बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा फील्ड का भ्रमण कर निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर कुछ विभागो द्वारा की ही निरीक्षण रिपोर्ट भेजी गयी जिसकी जानकारी प्राप्त करते हुये जिलाधिकारी द्वारा कडी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा डीएसटीओ को निर्देशित किया गया कि ऐसे समस्त अधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाये।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में विभागीय स्तर पर किये जा रहे कार्यक्रमो की समीक्षा भी की गयी जिसमें समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर सीडीओ शशांक चैधरी, सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *