वाहन में ईधन डलवाने से पहले जान ले आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव

आज बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ। मेरठ सहित देश के सभी हिस्सों में पिछले चार महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल डीजल के स्थिर दामों के बीच ही मेरठ में सीएनजी के दाम 91 रुपये से घटकर 86 रुपये प्रति किलो पर पहुँच गए हैं। वहीं घरेलू गैस के दामों में कमी आई है। यह राहत की बात है। आज 23 सितंबर शुक्रवार को मेरठ में पेट्रोल के दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.49 रुपये प्रति लीटर है। घरेलू गैस के दाम कुछ दिन पूर्व 100 रुपये तक कम किये गए हैं। बीते दिनों मेरठ में एलपीजी के कामर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

इसके दाम 35.50 रुपये घटा दिए गए हैं। 19 किमी भार के एलपीजी सिलेंडर का दाम अभी तक 2010.50 रुपये था, जो घटकर 1975 का हो गया था। प्रदेश में एक समान कर लागू होने के बाद अलग-अलग शहर व जिले में पेट्रोल व डीजल के दाम में अंतर होता है। इतना ही नहीं एक ही शहर में पेट्रोल पंपों में थोड़ा बहुत अंतर होता है। दाम का यह अंतर पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में आए खर्च के अनुसार ही तय होता है। शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत को एसएमएस के जरिए भी पता लगाया जा सकता है।

हर शहर का कोड अलग-अलग होता है जो आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाता है। इंडियन ऑयल के एप से इसे जान सकते हैं।जुलाई, अगस्‍त के बाद अब सितंबर में पेट्रो उत्‍पाद राहत दे रहे हैं। इसके साथ अभी इनके दामों के बढ़ने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। लेकिन हां, इस बीच सीएनजी के दाम शहर में घट गए हैं तो वहीं दूसरी ओर रसोई गैस के दाम 100 रुपये तक कम हो गए। पेट्रो उत्‍पादों के दाम काफी समय से स्‍थिर ही हैं। आज शुक्रवार को पेट्रो उत्‍पादों के दाम अभी स्‍थिर बने रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *