वाराणसी में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा आज से: शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन में भरेंगे चुनावी हुंकार, बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी टेकेंगे मत्था

वाराणसी में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा आज से: शिक्षक-स्नातक महासम्मेलन में भरेंगे चुनावी हुंकार, बाबा विश्वनाथ के दरबार में भी टेकेंगे मत्था

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन (जनसभा) को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद भी लेंगे। मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों एवं प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए उनके कार्यक्रम स्थल और आने—जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। शिक्षक एवं स्नातक महासम्मेलन का आयोजन संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अपरान्ह में प्रस्तावित है।

इसमें वाराणसी खंड के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों के शिक्षक एवं स्नातक मतदाता शामिल होंगे। यह महासम्मेलन वाराणसी खंड के शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है। वाराणसी खंड विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इस निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी और मीरजापुर मंडल के जिलों के साथ बलिया सहित कुल आठ जिले शामिल हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा चुनावी दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही प्रस्तावित एयर शो की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *