वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में आदमपुर थाना क्षेत्र में शराब ठेके के पास बीती रात शनिवार काे एक मजदूर को पुरानी रंजिश में एक युवक ने साथियाें के साथ मिलकर मारपीट के बाद छाेटा गैस सिलेंडर मार दिया। हमले के बाद आराेपित फरार हो गए। घटना

की जानकारी पर स्थानीय निवासी एक व्यक्ति परिजनाें के साथ घायल काे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच करते हुए कार्रवाई कर रही है।

एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि आदमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबी घाट पर रंगाई-पुताई का काम करने
वाले अंकित राजभर बीती रात घर लाैट रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते इलाके के ही लोढ़े विश्वकर्मा और उसके दो साथियों ने अंकित काे घेर
लिया और कहासुनी करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपिताें ने पहले मारपीट की और फिर पास में रखे छोटे पांच किलाे वाले सिलेंडर से मजदूर
अंकित के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर अचेत हो गया। घटना के बाद लाेगाें के जुटाने पर हमलावर भाग निकले।स्थानीय निवासी कल्लू यादव और परिजन घायल हालत में अंकित को ई-रिक्शा से कबीर चौरा स्थित मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसीपी ने बताया कि वारदात की सूचना पर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतक मजदूर के शव को मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। आरोपिताें की तलाश में एक पुलिस की टीम लगाई गई है।

